
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर/ पूरा मामला बिलासपुर के बिल्हा थाना सामने आ रही है। जहा पर थाना बिल्हा में मुखबिर के जरिए से सूचना प्राप्त हुई। कि ग्राम पंचायत देव किरारी के खार में जुआ चल रहा है।
जिस पर उच्च अधिकारियो से मार्गदर्शन प्राप्त कर
थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर देव किरारी खार मे घेराबंदी कर 04 आरोपियो के कब्जे से 52 पत्ती ताश बोरी फट्टी एवं नगदी रकम 8,100 रूपये जप्त कर जुआ एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही की गयी है। आगे भी अवैध गतिविधियो पर कार्यवाही जारी रहेगी।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उप निरीक्षक शत्रुहन प्रसाद लहरे, प्र.आर. 844 रूपेश तिग्गा, आरक्षक संतोष मरकाम, मौसम साहू, सतीश साहू एवं ज्वाला सिंह सोनी की अहम भूमिका रही।

नाम आरोपीगण…
1. महावीर डोंगरे पिता पंचराम डोंगरे उम्र 29 वर्ष निवासी धमनी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
2. मनोज दास मानिकपुरी पिता गणेशदास मानिकपुरी उम्र 35 वर्ष निवासी रहंगी जोगीपुर थना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
3. राजाराम साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 47 वर्ष निवासी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
4. चन्द्रभान मोहले पिता मोहन लाल उम्र 28 वर्ष निवासी पेण्ड्री तालाब थाना लालपुर जिला मुंगेली।