रिपोर्टर अश्वनी यादव मो:9617596000
युवाओं को सफलता के साथ अच्छा नागरिक बनने की भी सीख, उप मुख्यमंत्री ने 80 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की
बिलासपुर/मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्राम कोतरी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राजकीय महाविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा कर उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन की चुनौतियों से घबराने के बजाय हौसले और मेहनत के साथ उनका सामना करना चाहिए। सफलता कम मिलने पर निराश होने की जरूरत नहीं है, बल्कि धैर्य और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। सफलता हासिल करने के साथ एक अच्छा नागरिक बनना भी जरूरी है।
उप मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय की बेहतर व्यवस्थाओं और सुंदर परिसर की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महानगरों जैसी सुविधाओं के साथ महाविद्यालय का संचालन होना गर्व की बात है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों की सहभागिता और टेबल टेनिस में लगातार चार वर्षों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा की। इस दौरान उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं के रक्तदान की पहल को सराहनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का महान सेवा कार्य है। युवाओं को शिक्षा और खेल के साथ समाज सेवा में भी योगदान देना चाहिए।






