लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने 14 नवंबर की पूर्व संध्या पर करवाए विभिन्न प्रोग्राम
बिलासपुर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने 14 नवंबर मधुमेह दिवस एवं बाल दिवस के उपलक्ष पर 14 नवंबर की पूर्व संध्या को महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या शाला में बच्चों के बीच में चित्रकला एवं निबंध लेखन एवं पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया कार्यक्रम अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी की उपस्थिति में प्रधान पाठक रमेश देवांगन ,गुरमीत सिंह चावला, हरंण,गोंकर कविता बनर्जी रोशनी पांडे राकेश मौर्य, आदि स्कूल स्टाफ के सहयोग से कार्यक्रम भव्य तरीके से किया गया बाल दिवस के उपलक्ष पर चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई


एवं पंडित नेहरू जी के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता रखी गई इसके अंतर्गत विजेता बच्चों को अध्यक्ष संजना मिश्रा जी के द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया साथ ही डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए चित्रकला के द्वारा पर्यावरण का संदेश दिया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह प्रतियोगिता सिक्स क्लास के बच्चों से लेकर नाइंथ क्लास के बच्चों तक रखी गई जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय हर वर्ग के बच्चों को चयनित कर उपहार दिए गएसाथ मैं पार्टिसिपेट करने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के जनरल नॉलेज एवं उनका नैतिक शिक्षा ज्ञानवर्धन करने के उद्देश्य से किया गया प्रतियोगिता आयोजित करने का एकमात्र उद्देश्य बच्चों की जागरूकता को परखना था कि वह इस दिन को किस तरह से मानते हैं साथी पर्यावरण संरक्षण दैनिक जीवन में कितना आवश्यक है इसकी जानकारी भी बच्चों को होना चाहिए वसुंधरा क्लब के द्वारा समय-समय पर बच्चों के बीच में प्रोग्राम करना बच्चों को जागरूक करना है





