BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर जिले में सड़क पर दौड़ती कार अचानक से आग के गोले में तब्दील हो गई. घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के चिचिरदा मोड़ के पास की है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर बिलासपुर से चकरभाठा की तरफ जा रही कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने समझदारी दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोका और बाहर निकले।

चलती कार में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी भीषण थी कि लोग गाड़ी के पास जाने से डर रहे थे. इस कारण हाइवे पर भी बड़ी लंबी जाम लग गई।
नेशनल हाईवे पर कार में आग लगने से बिलासपुर से रायपुर जाने वाली सड़क पर यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाई।
बताया जा रहा है कि कार चालक बोदरी छेत्र के पास के ही गांव के निवासी हैं। कार चालक अपना कार सर्विसिंग कराके अपनी घर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक से कार से धुवा उठना चालू हुआ और देखते ही देखते धूवा ने विकराल रुप ले लिया। चलती कार में आग को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कोई आग लगी गेंद लुढ़कती हुई चली आ रही है. इसी दौरान देवदूत बनकर पहुंचे पुलिसवालों ने बड़े ही साहस का परिचय देते हुवे आग बुझाई।

इस संबंध में चकरभाठा थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे ने बताया कि चिचिरदा मोड़ से थोड़ा पहले होटल एमिगोस के पास एक एस्प्रेसो कार नंबर CG 10 BH 294 में आग लगी थी आग पर काबू पा लिया गया है. उसमें सवार सभी सुरक्षित हैं।वहि प्रथम दृष्टया में यह पता चल रहा कि कार के सीएनजी से चलने और उसके अगले हिस्से में स्पार्किंग की वजह से अचानक आग लगने की बात सामने आई है।














