

जशपुर – छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की जशपुर इकाई द्वारा कार्यकारिणी की बैठक गम्हरिया मोड़ स्थित वनश्री विश्राम गृह में शनिवार, दिनाँक 09.11.2024 को अयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से फाउंडेशन की महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह जी एवं बिलासपुर महिला जिलाध्यक्ष नम्रता शर्मा जी सम्मिलित हुई।
आरती सिंह जी द्वारा बैठक को सम्बोधित करते हुए फाउंडेशन से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी जशपुर इकाई के सदस्यगणों एवं पदाधिकारियों को दी गयी एवं फाउंडेशन के बायलॉज में हुये कुछ अहम बदलाव के बारे में चर्चा की गयी। इसके अलावा बिलासपुर जिलाध्यक्ष नम्रता शर्मा जी ने भी बिलासपुर जिले में किये गये अपने कार्यों का अनुभव साझा किया और कहाँ की जशपुर जिले की टीम बहुत ही युवा है एवं पूरे जोश-ए-जुनूँ से फाउंडेशन के कार्यों को तबज्जो देती है, उन्होंने जशपुर की पूरी टीम को उनके द्वारा किये गये कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बैठक में फाउंडेशन के जिला पदाधिकारीगण जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष सुश्री रजनी सोनवानी, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, महासचिव भास्कर शर्मा, विधिक सलाहकार एडवोकेट विजय गुप्ता, सदस्यगण सागर सिंह, त्रिवेणी सिंह, सुधा शर्मा, कमल यादव एवं वन्दना उपस्थित रहीं। इनके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में अप्रत्यक्ष रूप से महिला प्रदेश सचिव मीना कौर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात सहाय एवं जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह का अहम योगदान रहा।