संवाददाता सूरज वाधवानी
सेवा सहकारी समिति कड़ार एवं सेंवार में धानखरीदी का शुभारम्भ किये पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक
कहा – हमारा राज्य किसानों से ही समृद्ध है
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति कड़ार एवं सेवा सहकारी समिति सेंवर में आयोजित धान खरीदी शुभारंभ कर धान उपार्जन प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया।इसके अंतर्गत सेवा सहकारी समिति कड़ार में किसान श्री बलदेव द्वारा 260 कट्टी धान तथा किसान श्री ब्रजेश दूबे द्वारा 230 कट्टी धान विक्रय कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इसी प्रकार सेवा सहकारी समिति सेंवार में किसान श्री हरिराम के धान की खरीदी कर केंद्र में इस वर्ष की खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को समय पर समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की गारंटी देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम आज दोनों समितियों में दिखाई दिया। किसानों में उत्साह, विश्वास और संतोष के भाव को देखना वास्तव में सुखद एवं संतोषप्रद रहा।



उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से ही प्रदेश में समृद्धि और खुशहाली का वातावरण निर्मित हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए निष्ठा, संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। किसानों की किसी भी प्रकार की असुविधा को रोकने के लिए सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष धान खरीदी को तकनीक- सक्षम बनाते हुए तँहर टोकन ऐप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क ऐप और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर जैसी व्यवस्थाएँ मजबूत की गई हैं। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है. इस राज्य के किसान के लिए धान की फसल लगाना, काटना और उसे बेचना किसी बड़े उत्सव से कम नही है, क्योंकि राज्य की अर्थ व्यवस्था का सबसे व्यापक साधन धान ही है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है।



**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.