भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारम्भ
बिलासपुर जिला के 63 स्काउट-गाइड प्रतिभागी होंगे शामिल
बिलासपुर,08 दिसंबर 2025/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ बिलासपुर के तत्वाधान में राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन पचमढ़ी में 08 से 12 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है। आज 07 दिसम्बर 2025 को रेल्वे स्टेशन बिलासपुर से पिपरिया रवाना हुए शिविर में जिले से 28 स्काउट एवं 31 गाइड कुल 63 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
प्रतिभागियों के साथ प्रभारी के रूप में स्काउट मास्टर श्री सुरेश साहू एवं श्री राजेन्द्र कौशिक, तथा गाइड प्रभारी श्रीमती रश्मि तिवारी एवं श्रीमती आराधना लिंकन सहभागिता निभाएंगे। शिविर में शामिल सभी प्रतिभागियों को राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव श्री जितेन्द्र कुमार साहू, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी एवं जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला आयुक्त स्काउट श्री विजय टांडे ने सफल सहभागिता हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के अवसर पर जिला सचिव सुश्री लता यादव,डीओसी स्काउट श्री महेन्द्र बाबू टंडन, डीओसी गाइड डॉ. पूनम सिंह, डीटीसी स्काउट श्री संतोष त्रिपाठी, डीटीसी गाइड श्रीमती माधुरी यादव , श्री मुरली मोहन दास(रेल्वे ट्राफिक कंट्रोलर)सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सदस्य उपस्थित रहे।



Yo guys, check this out! I’ve been messing around with FortuneGodsvn. The games are actually pretty fun. Have a look: fortunegodsvn.