बिलासपुर हैप्पी स्ट्रीट की कपड़ों की दुकान में आग, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी……..
देर रात शटर तोड़कर पुलिस ने बचाई आसपास की दुकानें, आगजनी में असामाजिक तत्वों पर संदेह….
बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हैप्पी स्ट्रीट में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कपड़ों की दुकान से अचानक धुंआ निकलता देखा गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। दुकान में ताला लगा होने और संचालक की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों को न होने के कारण हालात तेजी से बिगड़ते नजर आए। आग की लपटें बढ़ने से आसपास की दुकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया था, ऐसे में पुलिस जवानों ने बिना समय गंवाए कड़ी मशक्कत के बाद दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग पर नियंत्रण की कोशिश शुरू की। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और देर रात तक चले प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। कोतवाली टीआई देवेश राठौर के अनुसार यह दुकान एक फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले व्यक्ति द्वारा किराए पर ली गई थी, जो दिन में फेरी और संडे मार्केट में कपड़े बेचने के बाद रात में सारा सामान दुकान में रखकर चला गया था। रात करीब 10 बजे धुंआ दिखने के बाद घटना का खुलासा हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन स्थानीय व्यवसायियों ने असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की आशंका जताई है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक हो जाने से व्यवसायी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है….




Trying my luck on 199bet1, and so far, so good. A reliable spot with a decent variety of sports to bet on. Give it a look at 199bet1.
Chúng tôi tin rằng, với sự đầu tư bài bản và tâm huyết, 888slot 888 sẽ mang lại một không gian cá cược đẳng cấp, nơi niềm tin được đặt đúng chỗ. TONY01-06S
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.