चाकूबाजी..
सीपत में कुत्ते के काटने का विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
दादा-पोती को काटने की शिकायत पर समझाइश देने गया बेटा गंभीर रूप से घायल, सिम्स रेफर…..
सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़ेपुर में पालतू कुत्ते को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद उस समय हिंसक रूप ले बैठा जब समझाइश देने पहुंचे युवक पर पड़ोसियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। ग्राम पाड़ेपुर निवासी शिवकुमार सूर्यवंशी के अनुसार रविवार को उनके पड़ोसी राजकुमार सूर्यवंशी के पालतू कुत्ते ने उनके पिता और भतीजी को काट लिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इस घटना के बाद शिवकुमार का बेटा संतकुमार पड़ोसी के घर पहुंचा और कुत्ते को बांधकर रखने की समझाइश दी, लेकिन इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद राजकुमार अपने बेटों कमल, कमलेश और अमन के साथ शिवकुमार के घर के पास पहुंचा और संतकुमार को बाहर बुलाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने संतकुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर घायल को हमलावरों से बचाया। इसके बाद संतकुमार को सीपत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल का सिम्स में इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है….



Checked out xjwinbr the other day and it was pretty decent. Nothing super fancy, but it got the job done. Might be worth a look if you’re bored! Give xjwinbr a shot.