ठगी…….
सकरी में साइबर ठगी का बड़ा मामला, सेवानिवृत्त CRPF कर्मी से 6.30 लाख की ठगी
मनी लॉन्ड्रिंग और वारंट का डर दिखाकर ठगों ने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बिलासपुर जिले के थाना सकरी क्षेत्र में साइबर ठगों ने खुद को टेलीकॉम विभाग और मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मचारी से 6 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित दिवाकर मंडल (61 वर्ष), निवासी फेस-2 आसमा सिटी सकरी ने थाना सकरी में दर्ज शिकायत में बताया कि 2 नवंबर 2025 की सुबह उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने उनके आधार और पैन कार्ड से जुड़े बैंक खाते के मुंबई में अवैध उपयोग की बात कही। इसके बाद कॉल को दूसरे व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसने स्वयं को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए मनी लॉन्ड्रिंग केस और कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े मामले में नाम होने की धमकी दी। ठगों ने व्हाट्सएप पर आधार और पैन कार्ड की जानकारी भेजकर भरोसा दिलाया और वारंट जारी होने का डर दिखाते हुए जांच के नाम पर खाते में मौजूद रकम ट्रांसफर करने को कहा। किसी को जानकारी न देने का दबाव बनाते हुए आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने 6 नवंबर 2025 को आरटीजीएस के माध्यम से आईडीबीआई बैंक के एक खाते में 6.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में मोबाइल नंबर बंद होने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर थाना सकरी पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है…



Alright guys, this jackpotlandapp is one of the best things that has ever happened to me. Not a big deal, but I won some amazing rewards recently. Definitely a 5/5. Click here to play jackpotlandapp