धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त,
बिलासपुर में धान खरीदी अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई….
920 क्विंटल धान में गड़बड़ी,एफआईआर दर्ज….
अनियमितता पर कार्रवाई,व्यवस्था होगी मजबूत….
बिलासपुर में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आज बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धान खरीदी में सामने आई अनियमितताओं को लेकर की गई सत्यापन कार्रवाई की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक की।इस बैठक में जिला स्तर के अधिकारी, ब्लॉक स्तर के अधिकारी, तहसीलदार और जनपद पंचायत के सीईओ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सत्यापन में सामने आई प्रत्येक बिंदु की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि एरमसाही क्षेत्र में किए गए सत्यापन के दौरान करीब 920 क्विंटल धान में गंभीर अनियमितता पाई गई है। इस मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही, आगे भी लगातार निगरानी और सख्त जांच के आदेश दिए गए हैं।प्रशासन ने साफ किया है कि धान खरीदी में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, ताकि ईमानदार किसानों को पूरा लाभ मिल सके और व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे।



WW88luck is a site I keep coming back to. Their game selection is huge, and they’re always adding new stuff. Plus, their customer support is pretty responsive, which is always a good sign. Give them a go here: ww88luck