सावधान! अशांति फैलाई तो खैर नहीं: सिरगिट्टी थाना पुलिस ने 13 गुंडे-बदमाशों को दबोचकर भेजा जेल

बिलासपुर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में थाना सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने और लड़ाई-झगड़ा करने की नीयत से घूमने वाले 13 आरोपियों के खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना सिरगिट्टी प्रभारी निरीक्षक किशोर कैवट द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई।

गहन पेट्रोलिंग और आरोपियों की धरपकड़
सिरगिट्टी पुलिस की टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में बारीकी से पेट्रोलिंग की। इस दौरान आदतन बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जो क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकते थे।
इन सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं 170, 126, और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण:
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तिफरा, कोरमी और गणेश नगर क्षेत्र के निगरानी बदमाश व संदिग्ध शामिल हैं:
प्रदीप रजक उर्फ पिन्टू (35 वर्ष) – सब्जी मंडी गेट, तिफरा
मुखी वर्मा (35 वर्ष) – विष्णु चौक, तिफरा
ओम प्रकाश लहरे (20 वर्ष) – ग्रीन कालोनी, कोरमी
रोशन मंडावी (29 वर्ष) – महिमा नगर, सिरगिट्टी
राज मिश्रा (24 वर्ष) – ग्रीन गार्डन कालोनी, कोरमी
साहिल लहरे (21 वर्ष) – ग्रीन गार्डन कालोनी, कोरमी
शेख जानू उर्फ आयान (19 वर्ष) – गणेश नगर नयापारा
सुन्दर अधिकारी (19 वर्ष) – गणेश नगर नयापारा
अनिश यादव (19 वर्ष) – गणेश नगर नयापारा
रोशन धू्रव (29 वर्ष) – गणेश नगर नयापारा
संदीप रजक (22 वर्ष) – सब्जी मण्डी गेट, तिफरा
संदीप साहू (26 वर्ष) – काली मंदिर, तिफरा
अभिषेक कुमार साहू (35 वर्ष) – जायसवाल कालोनी, तिफरा
न्यायालय में पेशी और पुलिस का संदेश
पकड़े गए सभी 13 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी, नशाखोरी या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी ताकि आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।




**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.