दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल विद्युत बचत के साथ हरित ऊर्जा क्रांति में सहयोग करते हुए यात्रियों को सेवाएं दे रहा
रेलवे स्टेशनों, परिसरों में ऊर्जा बचत के साथ उचित प्रकाश व्यवस्था
रायपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल रेलवे का विद्युत विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण है, ये विभाग रेलवे के स्टेशनों कार्यालय रेलवे कॉलोनी लिए बिजली की आपूर्ति और रखरखाव का काम करता है।

जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान ट्रेनों में विद्युत संबंधी समस्या समाधान। बिजली की आपूर्ति करना, विद्युत उपकरणों का रखरखाव करना, विद्युत से संबंधित समस्याओं का समाधान करना साथ ही विद्युत की बचत संबंधित उपायों पर जोर देना। विद्युत ऊर्जा बचाव पर जन जागरूकता अभियान चलाना, स्टेशनों पर लगे एस्केलेटरों का परिचालन व्यवस्था देखना, हरित ऊर्जा के उत्पादन एवं कार्बन उत्सर्जन में कमी हेतु निरंतर प्रयास करना, स्ट्रीट लाइट पोल, हाई मास्ट टावर आदि की व्यवस्था देखना। रेलवे यार्डों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करता है जनवरी-2025 से दिसंबर-2025 की अवधि के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु रायपुर रेल मंडल के विद्युत (सामान्य)विभाग ने प्रमुख कार्य किए-

- यात्रियों की सुविधा में वृद्धि हेतु रायपुर स्टेशन पर 4 नग एस्केलेटरों का संस्थापन एवं कमीशनिंग की गई, जिसमें प्लेटफार्म संख्या 1 पर 2 नग तथा प्लेटफार्म संख्या 7 पर 2 नग एस्केलेटर शामिल हैं।
- हरित ऊर्जा के उत्पादन एवं कार्बन उत्सर्जन में कमी हेतु 1000 किलोवाट-पीक (kWp) रूफ-टॉप सोलर पावर प्लांट (डीज़ल लोको शेड, रायपुर – 450 केडब्ल्यूपी एवं इलेक्ट्रिक लोको शेड, भिलाई – 550 केडब्ल्यूपी) का संस्थापन एवं कमीशनिंग किया गया।
- प्रणाली सुधार, पारदर्शिता एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से रायपुर मंडल के कर्मचारियों के आवासों तथा बाहरी विक्रेताओं हेतु 3000 प्री-पेड/पोस्ट-पेड स्मार्ट ऊर्जा मीटर उपलब्ध कराए गए।
- डब्ल्यूआरएस एवं बीएमवाई में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता में सुधार हेतु 21 कि.मी. लंबी एल्यूमिनियम कंडक्टर स्टील रिइनफोर्स्ड (ACSR) उच्च तनाव ओवरहेड लाइन को कवरड कंडक्टर से प्रतिस्थापित किया गया, जिससे विशेषकर मानसून के दौरान वृक्ष शाखाओं के अतिक्रमण से होने वाले बार-बार के पावर ट्रिपिंग से बचाव हुआ।
- कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण केंद्र भिलाई में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु 63 केवीए डीजी सेट का संस्थापन एवं कमीशनिंग किया गया।
- सुरक्षा में वृद्धि हेतु कोचिंग डिपो, दुर्ग में आधारित सभी कोचों के विद्युत पैनलों में एयरोसोल आधारित अग्निशमन प्रणाली प्रदान की गई।
- विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशन, परिसंचरण क्षेत्र एवं सार्वजनिक स्थल के स्ट्रीट लाइट पोल, हाई मास्ट टावर आदि के लिए 95 नग नई अर्थिंग की व्यवस्था की गई।
- भानुप्रतापपुर, हथबंद, उरकुरा, मंदिर हसौद, सिलयारी, बीएमवाई, भिलाई, भिलाई पावर हाउस, भिलाई नगर, बालोद, दल्लीराजहरा, स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया एवं रेलवे यार्डों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु 12 नग 20 मीटर ऊँचे हाई मास्ट टावर तथा 12 नग सोलर टावरों की व्यवस्था की गई।




**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.