जंगल में मंगल मना रहे जुआरियों पर पुलिस का ‘वज्रपात
बिलासपुर | 31 दिसंबर, 2025 बेलगहना के बगघरा जंगल के सन्नाटे में ‘हार-जीत’ की बाजी सजी थी। लेकिन बिलासपुर पुलिस की पैनी नजरों से यह खेल छिप न सका। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को बेनकाब किया है जो दो जिलों की सरहदों का फायदा उठाकर जुए का काला साम्राज्य चला रहा था।

बगघरा का घना जंगल, जहां मोबाइल नेटवर्क भी साथ छोड़ देता है, वहां जुआरियों ने अपना सुरक्षित ठिकाना बनाया था। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीम ने शिकारियों की तरह दबे पांव जंगल में प्रवेश किया। जैसे ही पुलिस ने जुए की ‘फड़’ पर धावा बोला, वहां हड़कंप मच गया।

पुलिस की इस रेड में जो हाथ लगा, वह हैरान करने वाला था:
नकदी का : मौके से ₹1,18,700 नगद बरामद किए गए।
07 महंगे मोबाइल फोन 03 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं, जिनसे आरोपी दुर्गम रास्तों को पार कर जंगल पहुँचते थे।
टीपू खान और केवट का ‘नेटवर्क’
यह कोई साधारण जुआ नहीं था। जांच में खुलासा हुआ कि बेलगहना का कुख्यात बदमाश अनवर उर्फ टीपू खान और जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) का शातिर अपराधी प्रकाश केवट मिलकर इस अंतर-जिला जुआ को चला रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ BNS की धारा 112 (संगठित अपराध) के तहत मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, मुख्य सरगना टीपू और प्रकाश फरार होने में सफल रहे, लेकिन पुलिस का दावा है कि उनके ठिकाने अब ज्यादा दूर नहीं हैं।

सलाखों के पीछे पहुँचे 8 खिलाड़ी
पुलिस ने मौके से यश कुमार गंधर्व, अंसार अंसारी, अविनाश श्रीवास, अमित यादव, रितेश पटेल, रंजित गिरी, राजकुमार रजक और दीपक बिनकर को गिरफ्तार किया है। इनमें से कई पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं।
अब तक जुआ खेलने वालों पर मामूली धाराएं लगती थीं, लेकिन बिलासपुर पुलिस ने नयी न्याय संहिता (BNS) का उपयोग कर अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि अवैध कार्यों को ‘व्यापार’ बनाने वालों का अंजाम बुरा होगा।
इस साहसिक कार्यवाही में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह के साथ सउनि भरतलाल राठौर और उनकी जांबाज टीम (अंकित, धीरज, सुनील, लारंग साय थे






For all you football fanatics, bet69 kèo bóng đá is the place to be! They’ve got all the latest odds and info on every game you could want! Game on! bet69 kèo bóng đá
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Slot game tại telegram 888slot được tối ưu hóa cho thiết bị di động: tải nhanh, tiêu tốn ít pin, hỗ trợ cảm ứng mượt mà và tương thích với cả mạng 3G/4G – chơi mọi lúc, mọi nơi mà không cần WiFi. TONY04-17
Choosing the right upgrade path can decide how long a run lasts. 49d65347.
Friends can share a co-op run from their own browsers. 42770073.
There is room to try unusual combinations of beats and vocals. 76417b61.
There is a reassuring steadiness in your voice and it made even the denser stretches of this feel gentle and reachable. You walked through it all so patiently that even a total beginner could finish this feeling steady confident and ready. So please do not ease up now because you are only just warming up and your finest work is still waiting right up ahead.
Sorting words by meaning is only one kind of connection. Fans of the NYT original will find the same format here. d167008c.