अग्घन गुरुवारी पर नृसिंह मंदिर में भव्य अनुष्ठान व मानस पाठ संपन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सकरी हाँफा। पवित्र अग्घन मास के पावन गुरुवार के अवसर पर क्षेत्र के प्राचीन श्री सिद्ध बघर्रा पाठ नृसिंह भगवान मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं संगीतमय श्रीरामचरितमानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया इस मांगलिक अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और भक्तों का तांता लगा रहा अनुष्ठान की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में भगवान नृसिंह के पंचामृत अभिषेक और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय जी द्वारा भगवान का आकर्षक पुष्पों और नवीन वस्त्रों से भव्य श्रृंगार किया गया ।


अगहन गुरुवार का विशेष महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की संध्या मानस मंडली द्वारा संगीतमय श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया ढोलक और मंजीरे की थाप पर गूंजती चौपाइयों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा पाठ की पूर्णाहुति के पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई आयोजन को सफल बनाने में शहर से आए मानस प्रेमी एवं स्थानीय ग्रामवासी का विशेष सहयोग सफल बनाने में पंडित शत्रुघ्न उपाध्याय रामकुमार उपाध्याय, पंडित रमेश अवस्थी, पंडित डॉ महेंद्र दुबे, पंडित संजय तिवारी, पंडित किरण दुबे, पंडित केजू राम शर्मा, भेदी कैवर्त, पंडित रमेश उपाध्याय , भागवत प्रसाद साहू, अवधेश गुप्ता, सुखाऊ राम कैवर्त, सुश्री सोनल उपाध्याय, कृयांश उपाध्याय , विजय पाठक शास्त्री ,सुश्री हेमाक्षी उपाध्याय , जितेंद्र तिवारी,सहित भक्त उपस्थित रहे





