जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के द्वारा लिया गया ब्लॉक अध्यक्षगणो व मण्डल अध्यक्षगणो का बैठक, नियुक्त किये गए ब्लॉक प्रभारी गण:
बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा जी द्वारा आज दिनांक 24 जनवरी को इंदिरा कांग्रेस भवन मे नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षगण एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षगण की बैठक ली गयी उक्त बैठक में समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गण एवं मंडल अध्यक्ष गण ने अपना औपचारिक परिचय सब के समक्ष प्रस्तुत किया; व एस आई आर (SIR) से संबंधित आवश्यक

दिशा निर्देश श्री सिद्धांशु मिश्रा जी द्वारा दिया गया; तथा मनरेगा बचाव संग्राम को लेकर आगामी कार्यक्रम हेतु अवगत कराया गया! उक्त बैठक मे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु समस्त ब्लॉकों में प्रभारी गानों की नियुक्ति की गई जिसके अंतर्गत ब्लॉक क्रमांक 1 में पंकज सिंह एवं समीर अहमद , ब्लॉक क्रमांक 2 में महेश दुबे एवं शिबली मेराज खान ,ब्लॉक क्रमांक 3 में राकेश शर्मा जी, शेख निजामुद्दीन एवं ब्लॉक क्रमांक 4 में रामशरण यादव एव रविंद्र सिंह को नियुक्त किया गया एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई,
उक्त बैठक में जिला शहर अध्यक्ष सहित ब्लॉक अध्यक्ष गणो मे संतोष गर्ग, तज्जमूल हक़, हितेश देवांगन, साकेत मिश्रा, मंडल अध्यक्षगणो मे संतोष ढीमर, विनय वैद्य, अनिल पाण्डेय, गजेंद्र श्रीवास्तव, बेदराम यादव, राहुल वाधवानी, सुबोध केसरी, संतोष साहू, रामप्रसाद ध्रुव, किरण धुरी, मनोज शर्मा, राजा व्यास, साईं भास्कर,
एवं कांग्रेस के पदाधिकारीगण पंकज सिंह, सुभाष ठाकुर,गौरव एरी, डॉ राहुल तथा कांग्रेस के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे!



**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.