ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
साइंस कॉलेज BNI व्यापार मेले में पत्रकारों के साथ बदसलूकी; स्टैंड ठेकेदारों की गुंडागर्दी
[बिलासपुर]: साइंस कॉलेज मैदान में आज से शुरू हुए ‘BNI व्यापार मेले’ के प्रथम दिन कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों को पार्किंग स्टैंड के कर्मचारियों और ठेकेदारों की मनमानी का सामना करना पड़ा। मेले की व्यवस्था देख रहे ठेकेदारों ने न केवल पत्रकारों के प्रवेश में बाधा डाली, बल्कि कवरेज के बाद बाहर निकलते समय अवैध रूप से शुल्क वसूली की जिद पर अड़े रहे।
घटना का विवरण:
स्थानीय पत्रकार बंधु व्यापार मेले की रिपोर्टिंग के लिए साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे, तो वहां स्थित साइकिल एवं गाड़ी स्टैंड के कर्मचारियों ने उन्हें प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया। पत्रकारों द्वारा अपनी पहचान बताए जाने और कवरेज के उद्देश्य को स्पष्ट करने के बावजूद, कर्मचारियों ने शर्त रखी कि अंदर जाने के लिए ‘टोकन’ लेना अनिवार्य है। कर्मचारियों ने आश्वासन दिया था कि बाहर आते समय पत्रकारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ठेकेदार की मनमानी:
कवरेज के पश्चात जब पत्रकार बाहर निकलने लगे, तो मुख्य गेट पर ठेकेदार के करिंदों ने उन्हें रोक लिया। पत्रकारों ने जब उन्हें अंदर दी गई सहमति की याद दिलाई, तो ठेकेदार के प्रतिनिधियों ने दोटूक शब्दों में कहा, “हमने यह ठेका बहुत बड़ी राशि में लिया है, इसलिए हम किसी को भी छूट नहीं देंगे।” वीडियो साक्ष्य में ठेकेदार के कर्मचारियों ने यह स्वीकार किया कि उन्हें मेला आयोजकों की ओर से सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी व्यक्ति, चाहे वह पत्रकार ही क्यों न हो, बिना शुल्क भुगतान के बाहर न जाने दिया जाए।
मिडिया की स्वतंत्रता पर आघात:
पत्रकार साथियों का कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों के मैदान पर होने वाले आयोजकों द्वारा मिडिया को इस तरह बाधित करना निंदनीय है। यदि सूचना के संकलन के लिए आए मीडियाकर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो यह मिडिया की स्वतंत्रता का हनन है।
इस घटना को लेकर पत्रकारों ने मांग की है कि जिला प्रशासन और मेला आयोजक इस मामले पर संज्ञान लें और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।



**aqua sculpt**
aquasculpt is a premium metabolism-support supplement thoughtfully developed to help promote efficient fat utilization and steadier daily energy.
**herpafend official**
Herpafend is a natural wellness formula developed for individuals experiencing symptoms related to the herpes simplex virus. It is designed to help reduce the intensity and frequency of flare-ups while supporting the bodys immune defenses.
**mounjaboost**
MounjaBoost is a next-generation, plant-based supplement created to support metabolic activity, encourage natural fat utilization, and elevate daily energywithout extreme dieting or exhausting workout routines.
**prodentim official website**
ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath
**men balance pro**
MEN Balance Pro is a high-quality dietary supplement developed with research-informed support to help men maintain healthy prostate function.
**prostafense reviews**
ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.