दिनदहाड़े कार फूंकने वाले गिरोह पर तारबाहर पुलिस का प्रहार; 03 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर: जिला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने वाले तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 01.02.2026 को प्रार्थी दीपक सिंह (निवासी विनोबा नगर) ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भांजे श्रेयांस सिंह कंडा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर के बाहर खड़ी हुंडई क्रेटा कार (CG 10 AQ 9087) पर दिनदहाड़े पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आरोपियों ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सहित तीनों युवकों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- श्रेयांस सिंह कंडा (21 वर्ष), निवासी: मंगला चौक, थाना सिविल लाइन।
- मौरिस रोडनी मार्टिन (19 वर्ष), निवासी: विनोबा नगर, थाना तारबाहर।
- आनंद दास (20 वर्ष), निवासी: दयालबंद, थाना सिटी कोतवाली।
बरामदगी एवं वैधानिक कार्यवाही
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा स्कूटी जप्त की है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित सक्रियता से क्षेत्र में किसी बड़ी अनहोनी को होने से पहले ही रोक लिया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सउनि उदयभान सिंह, प्रआर सालिकराम कर्ष, आरक्षक राजीव सिंह, राजेश श्रीवास और नुरुल कादिर का विशेष योगदान रहा।


