अमित पवार, जिला क्राइम रिपोर्टर,
एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा ने किया याद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बिलासपुर। एकात्म मानववाद के प्रवर्तक, अंत्योदय के प्रणेता और महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को बिलासपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी मंडलों और बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्य कार्यक्रम व्यापार विहार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान और श्रीकांत वर्मा मार्ग पर आयोजित किया गया। यहाँ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

साहित्य और राजनीति के संगम थे उपाध्याय जी: धरमलाल कौशिक
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक मजबूत और सशक्त भारत का सपना देखते थे। उन्होंने उनके जीवन के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उपाध्याय जी न केवल एक प्रखर राजनीतिज्ञ थे, बल्कि साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि थी। वे एक मेधावी छात्र रहे और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने

शिक्षा और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखा।
कौशिक ने आगे कहा, “1951 में जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की, तब पंडित जी को प्रथम महासचिव बनाया गया। डॉ. मुखर्जी के आकस्मिक निधन के बाद संगठन की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आई, जिसे उन्होंने 15 वर्षों तक बखूबी निभाया। आज भाजपा जिस वट वृक्ष के रूप में खड़ी है, वह उन्हीं के सिद्धांतों की देन है।”
मोदी सरकार की योजनाओं में दिखता है पंडित जी का दर्शन: दीपक सिंह
जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवास योजना, आयुष्मान योजना और जल जीवन मिशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ (अंतिम व्यक्ति का उदय) के विचार का ही प्रतिफल हैं। उन्होंने कहा कि पूरी सृष्टि के कल्याण का चिंतन उपाध्याय जी के दर्शन में समाहित है।
श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रितेश अग्रवाल, चंदना गोस्वामी, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, हनीफ खान, दुर्गेश पाण्डेय, देवेन्द्र पाठक, एस. श्रीनिवास राव, नारायण गोस्वामी, दिनेश देवांगन, संजय गुप्ता, राजकमल कश्यप, कृतिवर्धन गुप्ता, शुभम तिवारी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



XN88 casino có mục “Review từ thành viên” – chia sẻ trải nghiệm thật từ người chơi, giúp bạn có cái nhìn đa chiều trước khi quyết định tham gia. TONY03-20