सुरज वाधवानी की रिपोर्ट
सतगुरु बाबा भगतराम साहिब जी का 11वां वर्शी महोत्सव 17 फरवरी से
बिलासपुर चकरभाठा /सतगुरु बाबा भगतराम साहिब जी की पावन स्मृति में 11वां वर्शी महोत्सव आगामी 17, 18 एवं 19 फरवरी 2026 को बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। बाबा आनंदराम सेवा समिति एवं सर्व साध संगत द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय आध्यात्मिक समागम में विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु शामिल होंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा:
महोत्सव का शुभारंभ 17 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 6:30 बजे प्रभात फेरी और 8:30 बजे ध्वज वंदना के साथ होगा। प्रथम दिन की रात्रि 9 से 12 बजे तक विशेष सत्संग कीर्तन होगा, जिसमें श्री नरेंद्र पाल जी अपनी हाजिरी देंगे।
18 फरवरी (बुधवार) को सुबह 11 से 01 बजे तक ‘यज्ञ समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन रात्रि के सत्संग सत्र में विख्यात गायक शुभम नथानी भजनों की प्रस्तुति देंगे।बाहर से आने वाली साध संगत की भी तीन दिन रुकने की व्यवस्था भी संत कंवर राम धर्मशाला चकरभाठा में की गई है।
समापन दिवस, 19 फरवरी (गुरुवार) को प्रातः 9:30 बजे गुरुवार नितनेम आरती और 10 बजे भोग साहब का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात, सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक विशेष सत्संग कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
प्रभु प्रसाद (लंगर):
समिति ने जानकारी दी है कि सत्संग के समापन के बाद विशाल ‘आम लंगर’ (प्रभु प्रसाद) वितरित किया जाएगा। बाबा आनंदराम सेवा समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने और प्रसाद ग्रहण करने की विनती की है।



