सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के दो आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार
मामूली विवाद बना हत्या का कारण; बीट आरक्षकों की मुस्तैदी से पकड़े गए फरार भाई
बिलासपुर:थाना सकरी पुलिस ने ग्राम संबलपुरी में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने शराब के नशे में हुए मामूली विवाद के बाद अपने ही दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 14-03-2026 को प्रार्थी कृष्णा कौशिक ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी है। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 254/2026, धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
घटना का कारण और खुलासा
पूछताछ और जांच में सामने आया कि घटना के दिन आरोपी राकेश, गणेश और मृतक सतीश कौशिक ने साथ में शराब पी थी। शराब के नशे में सतीश द्वारा आरोपियों के परिवार को गाली-गलौज करने पर विवाद बढ़ गया। आवेश में आकर दोनों भाइयों (राकेश और गणेश) ने सतीश के साथ हाथ-मुक्कों से गंभीर मारपीट की, जिससे पीपल पेड़ की जड़ के पास गिरने और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सतीश की मौके पर ही मौत हो गई।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे और बाहर भागने की फिराक में थे। बीट आरक्षक आशीष शर्मा, अफाक खान और अनुप नेताम की सक्रियता से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम मेण्ड्रा (ससुराल) में छिपे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी:
- राकेश कौशिक उर्फ छोटू (38 वर्ष), पिता भागीरथी कौशिक, निवासी संबलपुर।
- गणेश कौशिक (36 वर्ष), पिता भागीरथी कौशिक, निवासी संबलपुर।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, उप-निरीक्षक गणेशराम महिलांगे, सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक रवि कुमार लहरे, चोलाराम पटेल सहित आरक्षक आशीष शर्मा, अफाक खान, अनुप नेताम और पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।



10bet es mi lugar favorito para apostar en línea. Siempre tienen las mejores cuotas y una gran variedad de eventos deportivos. Además, su casino es bastante bueno. ¡No te arrepentirás de probarlo!10bet
Finally, an e-bingo site that accepts GCash! Super convenient to load up and play e bingo gcash on Ebingoplus. Big win, no hassle. Exactly what I was hoping for!
Anyone playing on mmy.com lately? Heard their games are pretty decent. You can find more info here: mmy.com game