पुराना बस स्टैंड के पास मारपीट करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार; आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर:थाना तारबाहर पुलिस ने पुराने बस स्टैंड के पास राहगीर से शराब के लिए पैसे मांगने और मना करने पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 26.03.2026 की रात्रि करीब 10:30 बजे, प्रार्थी जैकी छाबड़ा शारदा होटल के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपी भुवनेश्वर पटेल ने उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे एक नुकीले कटर (थर्मोकोल काटने वाला ब्लेड) से जैकी के गले, पेट और दोनों हाथों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पुलिस की कार्यवाही:
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। उनके निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीली वस्तु (प्लास्टिक कवर लगा ब्लेड) विधिवत जब्त की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी का विवरण:
- नाम: भुवनेश्वर पटेल उर्फ भन्ना (उम्र 35 वर्ष)
- पिता: पिल्लू पटेल
- निवासी: बरखदान नहर किनारे, देवरीखुर्द, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।
पंजीबद्ध अपराध:
- अपराध क्रमांक: 84/2026
- धाराएं: 296, 351(3), 115(2), 119(1) बीएनएस (BNS)।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, राहुल राजपूत, आरक्षक भागीरथी गेंदले और आरक्षक रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।


