निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
बिलासपुर | दिनांक: 27 मार्च 2026 बिलासपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। श्रीमान उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर, श्री रजनेश सिंह के कुशल निर्देशन में थाना सरकंडा पुलिस ने रात में सरिया चोरी करने वाले आरोपी को अपराध की सूचना मिलने के महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
बीती रात आरोपी ने एक निर्माणाधीन मकान से लोहे का कटिंग सरिया चोरी किया था। मामले की सूचना मिलते ही थाना सरकंडा पुलिस की टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा।
जप्ती एवं कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 70 किलोग्राम कटिंग सरिया बरामद कर जप्त किया है। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
- नाम: सनत लोधी पिता डेरहा लोधी
- उम्र: 55 वर्ष
- पता: बगदाई मंदिर के पास, अटल आवास, अशोक नगर, सरकंडा।
अपराध क्रमांक एवं धाराएं:
- अपराध क्रमांक: 409/2026
- धारा: 331(2), 305(A) बीएनएस (BNS)



Alright DLRBetCasinoOnline, quick shoutout! Site’s easy to navigate and had no buffering issues- that’s a plus! The bonus offers are not too bad. Cheers! dlrbetcasinoonline
Listen up, he777game isn’t bad at all! Jumped on this because a friend recommended it, and now i love it. See for yourself what the hype is all about: he777game
Been playing around on pbv88vip for a hot minute. Gotta say that it’s a decent place to spin and get those wins. Definitely worth checking out if you’re looking to take risks. Check them out here: pbv88vip