बजरंगमय हुआ बिलासपुर: हनुमान जन्मोत्सव पर धर्म जागृति मंच ने निकाली भव्य शोभायात्रा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धर्म जागृति मंच द्वारा शहर में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे न्यायधानी बिलासपुर को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

36 वर्षों की अटूट परंपरा
मंच के संयोजक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं अध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन का 36वाँ वर्ष था। इस गौरवशाली परंपरा की शुरुआत स्वर्गीय प्रेम श्रीवास ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। उल्लेखनीय है कि धर्म जागृति मंच छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अविभाजित मध्य प्रदेश की पहली संस्था है जिसने हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा की शुरुआत की थी।

गणमान्य जनों ने दिखाई भगवा ध्वज
शोभायात्रा का शुभारंभ आज दोपहर 4:00 बजे बुधवारी बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से हुआ। मुख्य अतिथियों में शामिल:
बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल पूर्व विधायक श्री शैलेश पांडे पूर्व महापौर श्रीमती पूजा विधानी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास श्री मनोज तिवारी, श्री महेश दुबे टाटा, श्री जवाहर शराफ, श्री दीपक सिंह सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से भगवा ध्वज दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।

आकर्षण का केंद्र: झांकियां और अखाड़े
3 किलोमीटर से भी लंबी इस शोभायात्रा में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे:
सांस्कृतिक वैभव: दर्जनों जीवंत झांकियां, डीजे, धुमाल, कर्मा, पंथी नृत्य और कीर्तन भजन मंडलियां।
शौर्य प्रदर्शन: अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भव्य स्वागत: पूरे मार्ग में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर विभिन्न संगठनों और नागरिकों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया।
हजारों की जनभागीदारी
इस विशाल आयोजन में बिलासपुर महानगर के हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्म जागृति मंच के प्रमुख सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही, जिनमें सपन रजक, चीनी बूटी, गंगोत्री पप्पू तेजानी, दिनेश श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, महेश मिश्रा, दीपक कश्यप, केशव गोरख, विजय तिवारी, भव्या शुक्ल, स्मृति वैष्णव, नीलम शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे समय व्यवस्था संभालते रहे।
“अब यह शोभायात्रा और हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ में बिलासपुर की एक विशिष्ट पहचान बन चुका है।”
धर्म जागृति मंच


