मोहन मदवानी की खास खबर
बिलासपुर में सिंधी संस्कृति का महोत्सव: सिंधी भाषा दिवस पर प्रदर्शित होगी सुपरहिट फिल्म ‘वरदान 3’
बिलासपुर:सिंधी भाषा और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए, नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं फिल्म वितरक श्री राजकुमार मनसुखानी द्वारा सिंधी भाषा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया जा रहा है। शहर के सिटी 36 मॉल में सुपरहिट सिंधी फिल्म ‘वरदान 3’ का तीन दिवसीय प्रदर्शन 4, 5 और 6 अप्रैल को किया जाएगा।

संतों का मिला सान्निध्य और आशीर्वाद
इस भव्य आयोजन की शुरुआत सिंधु अमरधाम आश्रम झूलेलाल मंदिर, चकरभाटा के परम पूज्य संत सांई लाल दास जी के आशीर्वाद से हुई। सांई जी ने फिल्म के पोस्टर का विमोचन करते हुए अपने आशीर्वचन में कहा कि सिंधी फिल्में केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज के युवाओं को अपनी मूल भाषा और संस्कारों से जोड़ने का एक सशक्त सेतु हैं। उन्होंने मनसुखानी परिवार की सराहना करते हुए कहा कि वे वर्षों से नि:स्वार्थ भाव से समाज को बेहतरीन और शिक्षाप्रद फिल्में दिखाकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रहे हैं।
प्रदर्शन का कार्यक्रम:
सिंधी समाज की भारी मांग को देखते हुए फिल्म के शो का समय निम्नानुसार तय किया गया है:
4 अप्रैल (शनिवार): प्रथम शो – सायं 7:00 बजे
5 अप्रैल (रविवार): विशेष दो शो – दोपहर 4:00 बजे एवं सायं 7:00 बजे
6 अप्रैल (सोमवार): समापन शो – सायं 7:00 बजे
टिकट हेतु संपर्क सूत्र:
फिल्म वितरक राजकुमार मनसुखानी ने शहर के समस्त सिंधी परिवारों से अपील की है कि वे अपनी मातृभाषा के गौरव को बढ़ाने के लिए सपरिवार इस चलचित्र का आनंद लें। अग्रिम टिकट बुकिंग के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
राजकुमार मनसुखानी: 94252 27673
पिंकी नागवानी: 92448 60118
कैलाश श्यामनानी: 98271 98042


