बिल्हा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी के फरार आरोपी सहित खरीदार गिरफ्तार, घरेलू सामान बरामद
बिलासपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, बिल्हा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा ने चोरी के मामले में फरार मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य विवरण
अपराध क्रमांक: 534/2025
धाराएं: 331(4), 305(ए), 3(5), 317(2) भा.न्या.सं. (BNS)
बरामदगी: घरेलू सामान (मशरूका), कुल कीमत ₹23,000
कार्यवाही: 03 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए।
घटना का संक्षिप्त विवरण

मामले के अनुसार, थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा गठित सिविल टीम को दिनांक 03.04.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का फरार आरोपी दीपक यादव क्षेत्र में देखा गया है। घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपनी दीदी के घर से 06 नग दरवाजा, कूलर, काउंटर टेबल, दीवान पलंग और फ्रिज चोरी किया था।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले दो अन्य व्यक्तियों, संजय भारद्वाज और सुरेश टंडन के घर दबिश दी गई, जहाँ से शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
दीपक यादव पिता स्व. कुंजराम यादव (41 वर्ष), निवासी अमेरी अकबरी, थाना बिल्हा।
संजय भारद्वाज पिता मथुरा प्रसाद (36 वर्ष), निवासी दगौरी, थाना बिल्हा।
सुरेश टण्डन पिता स्व. खोलबहरा (40 वर्ष), निवासी दगौरी, थाना बिल्हा।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक अवनीश पासवान, प्रधान आरक्षक अरविन्द तिग्गा, आरक्षक अर्जुन जांगडे और आरक्षक संतोष मरकाम की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।




66b – Trải nghiệm cá cược trực tuyến đỉnh cao tại grindrgratis.com mang đến hệ thống giao dịch đa kênh, hỗ trợ ngân hàng nội địa và ví điện tử, giúp người chơi an tâm tuyệt đối khi xuống tiền. TONY05-09
Truy cập XN88 hôm nay để trải nghiệm kho slot game khổng lồ với hơn 800 tựa game từ các nhà phát hành hàng đầu thế giới như Play’n GO, Yggdrasil và Relax Gaming – tất cả đều hỗ trợ chơi thử miễn phí trước khi đặt cược thật. TONY07-05