ठगी करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार: फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर ₹17.84 लाख के अनाज की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी ने चावल व अन्य अनाज का फर्जी भुगतान दिखाकर की थी लाखों की ठगी।
5 महीने तक पुलिस और व्यापारी को गुमराह करता रहा आरोपी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल और भारी मात्रा में अनाज बरामद किया।
घटना का विवरण:
प्रार्थी संदीप अग्रहरि, जिनका व्यापार विहार बिलासपुर में अनाज का थोक व्यवसाय है, ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राजेन्द्र खाण्डेकर (संचालक: अक्षांश किराना भण्डार, भटगांव) ने नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच धोखाधड़ी की है। आरोपी मोबाइल पर अनाज का ऑर्डर देता था और भुगतान के फर्जी ‘पेमेंट स्क्रीनशॉट’ बनाकर प्रार्थी को भेज देता था।
विश्वास में आकर प्रार्थी ने अलग-अलग तारीखों में कुल 17,84,000 रुपये का माल (चावल, दाल, गेहूं) ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आरोपी के पते पर भेज दिया। जब प्रार्थी ने बैंक खातों की जांच की, तो पता चला कि पिछले 5 महीनों में एक भी रुपया खाते में जमा नहीं हुआ था। आरोपी द्वारा भेजे गए सभी स्क्रीनशॉट कूटरचित और फर्जी थे।

पुलिस की कार्यवाही:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बिलासपुर, श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक रवीन्द्र अनंत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के ठिकाने पर रेड मारी और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जप्त सामग्री:
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: 01 लैपटॉप, 01 मोबाइल फोन (फर्जी स्क्रीनशॉट बनाने हेतु प्रयुक्त)।
अनाज: 74 कट्टी चावल, 04 कट्टी गेहूं, 03 कट्टी राहर दाल।
गिरफ्तार आरोपी:
राजेंद्र खांडेकर पिता लच्छूराम खांडेकर, उम्र 32 साल, निवासी- झूमरपाली, भटगांव, जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.)।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र अनंत, एएसआई संजय शर्मा, प्रधान आरक्षक जय सिंह ध्रुवे और आरक्षक रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।



Đặc biệt hơn, slot365 com còn hợp tác với 24+ NPH Slots khác nhau như: TTG, NETENT, 93 CN, FastSpin, BOLE,… Bạn có thể thử sức với hơn 2.300+ trò chơi quay hũ siêu hot được phát hành mỗi ngày. Tối đa 50 dòng thanh toán có thể giúp bạn hốt về bộn tiền từ game slots. TONY04-17