संपादक कमल दुसेजा विशेष संवाददाता मोहन मदवानी की खास खबर
बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी शिरोमणि संत कंवर राम साहिब जी की जयंती
बिलासपुर | संत कंवर राम सेवा समिति बिलासपुर द्वारा अमर शहीद शिरोमणि संत कंवर राम साहिब जी का जन्मोत्सव आगामी 13 अप्रैल 2026, सोमवार को गरिमामय ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में शुक्रवार, 3 अप्रैल को सिंधी कॉलोनी स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।

भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, जयंती समारोह का मुख्य आयोजन प्रातः 9:30 बजे भक्त कंवर राम नगर गेट, स्मार्ट रोड, सिंधी कॉलोनी में किया जाएगा। कार्यक्रम में संत शिरोमणि के तैलचित्र पर माल्यार्पण, भजन कीर्तन एवं उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा। संत कंवर राम सेवा समिति द्वारा इस अवसर पर विशेष सत्संग और सामाजिक सरोकार के कार्यों की योजना भी बनाई गई है।
बैठक में प्रमुख उपस्थिति
संत कंवर राम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हुन्दराज मोटवानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सचिव श्री प्रताप राय आईलानी सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान संत कंवर राम जी के मानवतावादी संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सदस्य:
श्री हरिश भागवानी
श्री श्रीचंद दयालानी
श्री महेश पमनानी
श्री हुन्दराज केमरानी
श्री रमेश मेहरचदांनी( पुर्व अध्यक्ष
श्री खुशाल वाधवानी
श्री बृजलाल भोजवानी
श्री रूपचंद हिरवानी
श्री मोहनलाल मदवानी
श्री महेश दुहलानी
समाज से अपील
अध्यक्ष श्री हुन्दराज मोटवानी ने शहर के समस्त सिंधी समाज एवं श्रद्धालुगणों से अपील की है कि वे 13 अप्रैल को नियत समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर संत साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करें और इस जन्मोत्सव को सफल बनाएँ।


