अपराधिक तत्वों पर सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार: 06 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर:जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने हनुमान जयंती रैली के दौरान हुए विवाद में शामिल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

घटना का विवरण
दिनांक 02.04.2026 को हनुमान जयंती रैली के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और विवाद हुआ था। शहर की शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 218-2019/26 पंजीबद्ध किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की और दोनों पक्षों के 06 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन सभी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही (इस्तगासा क्रमांक 57 से 62/25) कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
सुजीत पाण्डेय पिता अजय पाण्डेय (26 वर्ष), निवासी: कश्यप कॉलोनी।
अमन उर्फ डिंपल पिता स्व. पप्पी खटीक (22 वर्ष), निवासी: डी.पी. कॉलेज के पास, टिकरापारा।
आयुष खटीक पिता बल्ला खटीक (19 वर्ष), निवासी: खटीक मोहल्ला, टिकरापारा।
चंदन खटीक पिता राजेश खटीक (19 वर्ष), निवासी: खटीक मोहल्ला, टिकरापारा।
अभिषेक उर्फ अभी खटीक पिता बल्ला खटीक (22 वर्ष), निवासी: डी.पी. कॉलेज के पास।
रितीक खटीक पिता बल्ला खटीक (23 वर्ष), निवासी: खटीक मोहल्ला, टिकरापारा।
गुंडा-बदमाशों को सख्त हिदायत
कार्यवाही के दौरान थाना क्षेत्र के अन्य सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों को भी थाने तलब किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें सख्त लहजे में चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या शांति भंग करने की कोशिश करने पर उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


