बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा युवक गिरफ्तार, 17.90 लाख रूपये नकद बरामद
बिलासपुर:जिले में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. (ACCU) की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति से भारी मात्रा में लावारिस नकदी बरामद की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08.04.2026 को चौकी बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की टीम अपराध विवेचना व क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिठ्ठू बैग लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह के दिशा-निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

पूछताछ एवं जप्ती
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग्स से भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद हुई। बरामद रुपयों में 10, 20 और 50 रुपये के कुल 81 बंडल नए करेंसी नोट पाए गए।
कुल जप्त रकम: 17,90,000/- रूपये (सत्रह लाख नब्बे हजार रूपये)
धारा: 106 बी.एन.एस.एस. (BNSS) के तहत कार्यवाही।
चूँकि उक्त राशि किसी अपराध से संबंधित होने का संदेह है और अनावेदक मौके पर राशि के वैध दस्तावेजों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, इसलिए पुलिस ने धारा 106 BNSS के अंतर्गत रकम को जप्त कर लिया है।
अनावेदक का विवरण
नाम: पवन बजाज पिता अर्जुन बजाज, उम्र 35 वर्ष
पता: कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अगली कार्यवाही
वर्तमान में पुलिस आरोपी पवन बजाज से जप्त की गई इतनी बड़ी रकम के स्रोत ( के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है। साथ ही आयकर विभाग (Income Tax) को भी इस संबंध में सूचित किया जा रहा है।
सराहनीय भूमिका: उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी एवं ए.सी.सी.यू. टीम के स्टाफ का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।


