मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह पर तारबाहर पुलिस का प्रहार; चोरी के 05 नग मोबाईल समेत चोर और खरीदार गिरफ्तार
बिलासपुर:पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना तारबाहर पुलिस ने मोबाईल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण
दिनांक 08.04.2026 को प्रार्थी योगेश कुमार साहू ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल (CG 10 BK 2098) से रामापोर्ट के पीछे सामान देने गया था। वाहन खड़ा कर जब वह कस्टमर को सामान देने गया, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकिल के स्टैंड में लगा उसका वीवो Y21A मोबाईल चोरी कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 104/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस कार्यवाही व गिरफ़्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही सिकंदर अली को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने प्रार्थी का मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने इसके अतिरिक्त 04 अन्य मोबाईल भी चोरी किए थे, जिन्हें उसने कन्हैया ठाकुर को बेच दिया था। पुलिस ने घेराबंदी कर कन्हैया ठाकुर को भी पकड़ा, जिसके कब्जे से चोरी के अन्य मोबाईल बरामद किए गए।
जप्ती
आरोपी सिकंदर अली से: 01 नग वीवो Y21A मोबाईल।
आरोपी कन्हैया ठाकुर से: 04 नग विभिन्न कंपनियों के चोरी के मोबाईल।
कुल जप्ती: 05 नग मोबाईल फोन।
गिरफ्तार आरोपीगण
सिकंदर अली पिता रशीद अली, उम्र 25 साल, साकिन- ईरानी मोहल्ला चांटीडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
कन्हैया ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर, उम्र 19 साल, साकिन- डबरीपारा, साइंस कॉलेज के पास, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र सिंह, सउनि संजय शर्मा, प्रआर जय सिंह धुर्वे, भागीरथी गेंदले और आरक्षक राहुल राजपूत का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



AquaSculpt is a high-quality metabolic support supplement created to help the body utilize fat more efficiently while maintaining steady
NerveCalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.
GL Pro is a natural dietary supplement formulated to help maintain steady, healthy blood sugar levels while easing persistent sugar cravings.
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout everyday life.
PurDentix is a revolutionary oral health supplement designed to support strong teeth and healthy gums. It tackles a wide range of dental concerns, including gum inflammation and tooth decay
GL Pro is a natural dietary supplement formulated to help maintain steady, healthy blood sugar levels while easing persistent sugar cravings.
Boostaro is a modern mens wellness formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.
AquaSculpt is a high-quality metabolic support supplement created to help the body utilize fat more efficiently while maintaining steady