संभागीय ब्युरो सूरज वाधवानी
सिंधी प्रीमियम लीग: चकरभाठा में क्रिकेट का रोमांच, संत लाल साईं दास ने दिया सिंधी भाषा को बढ़ावा देने का संदेश
चकरभाठा: स्थानीय आत्मानंद हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘सिंधी प्रीमियम लीग’ रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट उत्साह और उमंग के साथ जारी है। सिंधी समाज एवं मुख्य आयोजक मुकेश वाधवानी के नेतृत्व में आयोजित इस टूर्नामेंट में समाज के बच्चों से लेकर युवाओं तक में भारी जोश देखने को मिल रहा है।

सिंधी भाषा दिवस पर संत समागम
कल 10 अप्रैल, सिंधी भाषा दिवस के विशेष अवसर पर टूर्नामेंट में संत लाल साईं दास जी का गरिमामय आगमन हुआ। मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए साईं जी ने सभी को भाषा दिवस की बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों को अपनी मातृभाषा ‘सिंधी’ में संवाद करने के लिए प्रेरित किया।

संत लाल साईं दास ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा:
आने वाले समय में समाज के लिए इससे भी भव्य आयोजन किए जाएंगे। भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों के संत अपनी-अपनी टीमें लेकर आएंगे और एक ऐतिहासिक टूर्नामेंट का स्वरूप देखने को मिलेगा।”
मैच का परिणाम और जन्मदिन का उल्लास
कल का मुकाबला साईं इलेवन और मदर प्राइड स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए साईं इलेवन ने जीत हासिल की।
खेल के बीच एक भावुक और खुशी का पल तब आया जब अमर वॉच के संचालक अमर वाधवानी का जन्मदिन मनाया गया। संत लाल साईं दास जी ने स्वयं केक कटवाकर अमर वाधवानी को आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके सभी मित्रों ने भी उन्हें बधाई दी।
इनका रहा विशेष सहयोग
टूर्नामेंट के सफल संचालन में आयोजक मुकेश वाधवानी के साथ हरीश पंजवानी, हुक्कू जगवानी, संजय एवं स्पॉन्सर स्वामी मोबाइल जोन के संचालक मयूर का विशेष योगदान रहा। अंत में संत लाल दास जी ने सभी आयोजकों और समाज के सक्रिय सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए साधुवाद दिया।


