संगठन सृजन अभियान: वार्ड क्रमांक 20 सिंधी कॉलोनी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कल
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत कल, 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को ब्लॉक क्रमांक 3 के अंतर्गत सिंधी कॉलोनी, भक्त कंवरराम नगर (वार्ड नंबर 20) में एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं रणनीति बैठक आयोजित की गई है।
बैठक का विवरण:
दिनांक: 12 अप्रैल 2026, रविवार
समय: शाम 6:00 बजे
स्थान: पूज्य सिंधी पंचायत भवन, सिंधी कॉलोनी, बिलासपुर
प्रमुख उपस्थिति:
इस बैठक में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष माननीय सिद्धांशु मिश्रा जी उपस्थित रहेंगे। उनके साथ ब्लॉक प्रभारी श्री शिबली खान जी एवं श्रीमती शिल्पी तिवारी जी विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
उद्देश्य:
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की जमीनी मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा और वार्ड स्तर पर जनसमस्याओं के निराकरण हेतु रणनीति तैयार करना है।
अपील:
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय समन्वयक अशोक शुक्ला, मोहन मदवानी, डाँ राहुल पूर्व आई.टी. सेल लोकसभा महासचिव कमल दुसेजा पवन वर्मा, हरि किशन गंगवानी, श्यामलाल चंदानी एवं मनीष लाहोरानी ने वार्ड नंबर 20 के सभी निष्ठावान कांग्रेसजनों और पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूती प्रदान करें।


