ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी आज
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वरिष्ठ विधायकों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा आयोजन
बिलासपुर | भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम दिनांक 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे करबला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न होगा।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति:
इस बौद्धिक संगोष्ठी में भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं जनप्रतिनिधि मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
श्री तोखन साहू: केन्द्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं सांसद, बिलासपुर।
श्री धरमलाल कौशिक: पूर्व अध्यक्ष भाजपा एवं विधायक, बिल्हा।
श्री अमर अग्रवाल: पूर्व मंत्री, छ.ग. शासन एवं विधायक, बिलासपुर।
श्री धरमजीत सिंह: विधायक, तखतपुर।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव उपस्थित रहकर डॉ. अम्बेडकर के जीवन दर्शन और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगे।
जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, मोर्चा व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं सहित प्रबुद्धजनों और समाज के बंधुओं से इस संगोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।















Mình khá bất ngờ vì 188v nổ hũ hoạt động tốt ngay cả khi dùng mạng yếu. TONY08-10