मुल्कराज होटल के बाहर मारपीट करने वाले आरोपियों पर तोरवा पुलिस की गाज; दो गिरफ्तार
बिलासपुर। दिनांक 14.04.2026 की रात्रि मुल्कराज होटल के सामने हुई मारपीट की घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना तोरवा पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ ही उनके पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की है।
घटना का विवरण
दिनांक 14.04.2026 की रात्रि करीब 12:15 बजे मुल्कराज होटल के सामने मोटरसाइकिल को गिराने की मामूली बात पर विवाद उत्पन्न हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 192/2026, धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर घटना में संलिप्त निम्नलिखित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया:
- प्रवीण रजक उर्फ दारा पिता रामकुमार रजक, उम्र 27 वर्ष, साकिन: सिंधी धर्मशाला के बगल, हेमु नगर, थाना तोरवा।
- सुमित कुर्मी पिता विष्णु प्रसाद कुर्मी, उम्र 23 वर्ष, साकिन: बॉम्बे आवास, हेमु नगर, थाना तोरवा।
कठोर प्रतिबंधात्मक कदम
आरोपियों की आदतन अपराधी प्रवृत्ति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, पुलिस ने उनके विरुद्ध धारा 170, 126, 135 बी.एन.एस.एस. (BNSS) के तहत पृथक से इस्तगाशा तैयार किया। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड को संलग्न कर उन्हें माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया है।


