पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम रिसदा की घटना; चरित्र शंका के चलते कुल्हाड़ी से उतारा था मौत के घाट
बिलासपुर:थाना मस्तूरी के अंतर्गत ग्राम रिसदा में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।
दिनांक 21 अप्रैल 2026 को थाना मस्तूरी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रिसदा निवासी जीवन नोरगे ने अपनी पत्नी श्रीमती सरस्वती नोरगे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 241/2026, धारा 103(1) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में एवं उप पुलिस अधीक्षक (मस्तूरी) श्री लालचंद मोहले के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई।
FSL टीम की मदद: घटना स्थल पर सीन ऑफ क्राइम (FSL) यूनिट के वैज्ञानिक अधिकारियों और थाना प्रभारी कृष्ण चंद सिदार द्वारा सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।
पूछताछ व खुलासा: हिरासत में लिए गए आरोपी जीवन नोरगे ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। 21 अप्रैल को इसी बात पर हुए विवाद के दौरान उसने घर में रखी लोहे की कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर उसे मार डाला।
नाम: जीवन नोरगे पिता स्व. किशन लाल नोरगे
उम्र: 65 वर्ष पता: ग्राम रिसदा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
परिणाम: पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


