ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
चिलचिलाती धूप पर भारी पड़ा कवियों का उत्साह, काव्य गोष्ठी में सजी शब्दों की महफिल
बिलासपुर। संकेत साहित्य समिति द्वारा अप्रैल माह में जन्मे साहित्यकारों का जन्मोत्सव एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश खरे “राकेश” के राजकिशोर नगर स्थित निवास पर संपन्न हुआ। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद साहित्यकारों के उत्साह ने कार्यक्रम को ऊंचाइयों तक पहुँचाया।

सम्मान और गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार केवल कृष्ण पाठक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में के.के. ठाकुर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अमृत लाल पाठक एवं राजेश सोनार मंचस्थ थे।
दो चरणों में संपन्न हुआ कार्यक्रम
आयोजन दो मुख्य चरणों में विभाजित था:
प्रथम चरण (जन्मोत्सव सम्मान): कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस सत्र का संचालन राकेश खरे “राकेश” ने किया। अप्रैल माह में जन्मे साहित्यकारों— सौरभ शुक्ला, ईशान छत्री, मुरलीधर गोंडाने “नीर”, नेहा खरे, जितेन्द्र वर्मा “खैरझिटिया” एवं शिवानन्द श्रीवास्तव को ‘जन्मोत्सव सम्मान’ से नवाजा गया।

द्वितीय चरण (काव्य गोष्ठी): इस सत्र का सफल संचालन नरेन्द्र कुमार शुक्ला “अविचल” ने किया। गोष्ठी में कवियों ने विभिन्न विधाओं में कविता और गजल का पाठ कर समां बांध दिया।
काव्य पाठ एवं आभार
काव्य गोष्ठी में प्रमुख रूप से अमृत लाल पाठक, राजेश सोनार, वंदना खरे, के.के. पाठक, के.के. ठाकुर, राकेश खरे ‘राकेश’, मुरलीधर गोंडाने “नीर”, ईशान छत्री, सौरभ शुक्ला और नरेंद्र शुक्ला “अविचल” ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष राकेश खरे “राकेश” ने भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए सभी साहित्यकारों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापन पढ़ा।



Khám phá slot365 – nhà cái được bình chọn là thương hiệu đáng tin cậy nhất năm. Minh bạch, công tâm và trả thưởng nhanh chóng là ưu điểm tại đây. TONY05-28