एसईसीएल मुख्यालय में विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस 2026” का आयोजन संपन्न
दिनांक 28.04.2026 को एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण में “विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस – 2026” के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वर्ष विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस – 2026” की थीम आइए एक स्वस्थ मनो सामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करें” है।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन दवारा निदेशक (तकनीकी संचालन) श्री एन फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक तकनीकी (योजना-परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में सुरक्षा ध्वज फहराकर की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विभीन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों ने ने मुख्यालय परिसर स्थित श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें अपने माईन व मशीन के साथ -साथ अपने मेनपावर की सुरक्षा व स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए, हमें अपने कार्यस्थल पर स्वस्थ्य वातावरण निर्मित कर रखना चाहिए ताकि उसका सकारात्मक परिणाम हमें मिले । उन्होंने आगे कहा सुरक्षा केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक कर्मचारी शारिरीक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी सुरक्षित और समर्थ महसूस करे । उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में शारीरिक व्यायाम को सदैव अपनाए रखना चाहिए इससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है । मनो सामाजिक कार्य वातावरण ही सतत उत्पादन और संगठात्मक उत्कृष्ठता की आधारशीला है ।
इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन दवारा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष कोल इंडिया लिमिटेड के संदेश का पठन महाप्रबंधक (सुरक्षा/बचाव) श्री प्रकाश राय दवारा किया गया, जिसमें सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर अमल व सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया था।




Tôi thường xuyên truy cập 66b com vào cuối tuần để giải trí vì hệ thống hoạt động khá mượt. TONY05-22