नाली में पेशाब करने के मामूली विवाद पर जानलेवा हमला करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार; 07 अपचारी बालक भी शामिल
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 03 बालिग आरोपी एवं 07 विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त घातक चाकू और डंडे बरामद।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई आरोपियों की पहचान; अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी।
बिलासपुर:शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंगराजपारा में मामूली बात पर खूनी संघर्ष करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। नाली में पेशाब करने जैसी छोटी सी बात पर हुए विवाद में प्रार्थी और उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले कुल 10 लोगों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है।

प्रार्थी सनत सारथी (निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25.04.2026 की रात करीब 12:00 बजे जब वह खाना खाकर टहल रहा था, तब आरोपी विक्की अहिरवार और उसके साथियों ने नाली में पेशाब करने की बात को लेकर विवाद शुरू किया। आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का, डंडा व चाकू से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने आए रेखा सारथी, बेटू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास के साथ भी आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की, जिससे उन्हें सिर, हाथ, पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपमनिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री रजनेश सिंह ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें करीब 15 नकाबपोश युवक मारपीट करते दिखाई दिए। सूक्ष्मता से जांच और तस्दीक के बाद 10 आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
शैलेन्द्र रावत उर्फ बांडिया पिता यशवंत रावत (22 वर्ष), निवासी पीपरपारा, चिंगराजपारा।
दीपक निषाद उर्फ बुटु पिता जवाहर निषाद (21 वर्ष), निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा।
दुर्गेश अहिरवार उर्फ सीनातान पिता बैशाखू अहिरवार (19 वर्ष), निवासी मोची मोहल्ला, चिंगराजपारा।
07 अपचारी बालक (विधि से संघर्षरत)।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू और डंडा जप्त कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों और अपचारी बालकों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
अपराध क्रमांक: 570/2026
धाराएं: 296, 115(2), 351(3), 109, 191(2), 191(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट।




Theo cảm nhận cá nhân thì slot365 tải app có trải nghiệm khá tốt trên điện thoại. TONY07-20