कैमरा मेन सार्थक आडवानी
पहचान की तलाश: क्या आप इस नीले रंग की रेंजर साइकिल वाले व्यक्ति को जानते हैं? सिम्स मर्चुरी में रखा है शव”
बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाई कोर्ट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके लिए आम जनता से सहयोग की अपील की गई है।
यह दुर्घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात (समय लगभग 12:01 बजे) घटित हुई। मृतक अपनी नीले रंग की रेंजर साइकिल पर सवार होकर छतौना मोड़ से बिलासपुर की ओर जा रहा था, तभी हाई कोर्ट के पास वह दुर्घटना का शिकार हो गया।

मृतक का हुलिया और पहचान चिन्ह:
नीले रंग की हाफ टी-शर्ट और काले रंग का कॉलर वाला पैंट। व्यक्ति के पास से गाजरी और काले रंग का मिक्स कलर का स्कार्फ मिला है। नीले रंग की रेंजर साइकिल।
वर्तमान में मृतक का शव सिम्स अस्पताल, बिलासपुर के मर्चुरी में रखा गया है। घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस की अपील:
यदि कोई भी व्यक्ति उपरोक्त हुलिए, कपड़ों या साइकिल के आधार पर मृतक को पहचानता है, तो कृपया तत्काल निम्नलिखित पर सूचना प्रदान करें:
चकरभाठा पुलिस थाना / डायल 112
सिम्स अस्पताल मर्चुरी, बिलासपुर


