त्योहार के दौरान चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई
बिलासपुर: शांति व्यवस्था भंग करने वालों और धारदार हथियारों से आम जन को भयभीत करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। उर्स के अवसर पर संदल चादर जुलूस के दौरान चाकू लहराकर आम जनता को डराने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण:
पहली घटना में, घोड़ादाना स्कूल तारबहार से निकले संदल जुलूस के दौरान पुलिस लाइन के पास विवाद होने पर आरोपी हर्ष खांडे (18 वर्ष) निवासी तारबहार, चाकू लहराकर लोगों को डराने लगा। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा।
दूसरी घटना में, तालापारा से निकली संदल की टोली में शामिल आरोपी अब्दुल अजीम खान (18 वर्ष) निवासी मरीमाई तालापारा, मगरपारा चौक के पास सरेराह चाकू लहराते हुए पकड़ा गया।
पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी:
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक नग धारदार बड़ा चाकू और एक नग लोहे का चापड़नुमा हथियार बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग करने वाले या शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शहर में पुलिस पेट्रोलिंग और सीसीटीवी निगरानी निरंतर जारी है।



xn88 không chỉ tập trung vào việc cung cấp dịch vụ cá cược, mà còn chú trọng vào chất lượng trải nghiệm người dùng, bao gồm giao diện thân thiện và hỗ trợ khách hàng. Điều này khiến người chơi cảm thấy thoải mái và an toàn hơn khi tham gia các hoạt động giải trí trên trang web. TONY05-28