अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सिविल लाइन पुलिस का कड़ा प्रहार; 06 आरोपी भेजे गए जेल
बिलासपुर:थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तालापारा, मिनीबस्ती एवं मिशनगंज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अशांति फैलाने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों पर बड़ी कार्यवाही की गई है।

पुलिस ने क्षेत्र के चिन्हित 06 बदमाशों के विरुद्ध धारा 151/107, 116(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए सभी 06 आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जेल) भेज दिया गया है।
इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य शहर के व्यस्त और रिहायशी इलाकों में आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों में कानून का भय व्याप्त करना है।
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा गुंडे-बदमाशों और अशांति फैलाने वाले तत्वों पर इस प्रकार की सख्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।”


