कैमरामैन सार्थक अडवानी
बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर BMW की सनरुफ में डांस कर रील बनाने वाले रईसजादे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार जब्त
बिलासपुर:यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर स्टंट करने और रील बनाने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बिलासपुर-रायपुर हाईवे मार्ग पर एक तेज रफ्तार BMW कार की सनरुफ में बैठकर एक महिला द्वारा डांस करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर वाहन को जब्त कर लिया है।

मामले का विवरण:
दिनांक 24.05.2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें चलती कार में लापरवाही पूर्वक यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर BMW वाहन क्रमांक CG 10 CA 3999 को पकड़कर थाने लाया।
आरोपी की पहचान:
वाहन चालक की पहचान प्रतीक लूथर (उम्र 36 वर्ष), पिता संजय लूथर, निवासी- A-21 ओम जोन शुभम विहार, मंगला, बिलासपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में चालक ने अपनी महिला मित्र के साथ हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस की अपील: चकरभाठा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि सड़कों पर स्टंट या रील बनाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
वर्तमान में पुलिस द्वारा वाहन चालक एवं अन्य के विरुद्ध वैधानिक व विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


