भवानी ढाबा में मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार, मददगारों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
बिलासपुर:सकरी पुलिस ने भवानी ढाबा में गाली-गलौज और जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी सुमीत यादव (23 वर्ष, निवासी बहतराई) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जब्त कर मामले में आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ी गई है।

घटना का विवरण:
दिनांक 25 मई 2026 को प्रार्थी हर्ष पटेल अपने दोस्तों के साथ भवानी ढाबा गया था। वहां मामूली विवाद पर आरोपी सुमीत यादव और उसके 6-7 साथियों ने प्रार्थी व उसके दोस्तों के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे, पाइप और पत्थरों से मारपीट की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सुमीत यादव को ओवरब्रिज के पास से दबोच लिया, जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
सहयोगियों पर कड़ा एक्शन:
धाराएं: 296, 351(3), 115(2), 191(2), 324(4) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट
पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वाले ढाबा संचालक राजकुमार पमनानी तथा थाने आकर पुलिस कार्रवाई में व्यवधान डालने व आरोपी का सहयोग करने वाले उमेश शर्मा और निशान गुप्ता के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई (इस्तगासा) कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।


