बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: कोयला हेरा-फेरी करने वाले कोल माफिया और वाहन चालकों सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस को कोल माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। थाना हिर्री पुलिस ने उच्च गुणवत्ता वाले कोयले में हेरा-फेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए डिपो मालिक और वाहन मालिकों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण:
मामले के प्रार्थी आशीष केशरी (निवासी पेण्ड्रा) ने थाना हिर्री में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वे कोल परिवहन का कार्य करते हैं। उन्होंने एसईसीएल (SECL) अमेरा विश्रामपुर खदान से तीन ट्रेलरों (CG 15 EC 9200, CG 15 EC 7400, और CG 30 H 2900) में उच्च गुणवत्ता का G-6 (5500-5800 GCV) कोयला लोड कराकर गोपाल स्पंज एण्ड पावर प्राईवेट लिमिटेड, सिलतरा के लिए रवाना किया था।
रास्ते में पेण्ड्रीडीह चौक के पास आरोपी गंगा साहू और रिजवान खान ने ट्रेलरों के चालकों से सांठगांठ की। वे वाहनों को आरोपी नरेश अग्रवाल के पेण्ड्रीडीह स्थित कोल डिपो में ले गए। वहाँ ट्रेलरों से 5-5 टन उच्च गुणवत्ता का कोयला अनलोड कर लिया गया और उसकी जगह 4700 GCV का निम्न गुणवत्ता (अमानक) का कोयला लोड कर सिलतरा खदान भेज दिया गया।
पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी:
शिकायत पर थाना हिर्री में अपराध क्रमांक 123/2026, धारा 316(3), 317(4), 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और अमानक कोयले के सैंपल जब्त किए।
मामले में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस ने दिनांक 25.05.2026 को निम्नलिखित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया:
- नरेश अग्रवाल (उम्र 47 वर्ष, डिपो मालिक, रामावैली बिलासपुर)
- गंगा प्रसाद साहू (उम्र 37 वर्ष, वाहन स्वामी, चकरभाठा)
- फिरोज अंसारी, निसार अंसारी एवं इमरान अंसारी (तीनों वाहन चालक, निवासी गढ़वा, झारखण्ड)
सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।


