बिलासपुर पुलिस की मुस्तैदी, अवैध चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): अवैध हथियारों के जरिए दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर पुलिस ने एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण:
नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भापुसे) के सुपरविजन में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिला अस्पताल के सामने एक व्यक्ति शराब के नशे में धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी और पुलिस कार्रवाई:
पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज कुमार गुप्ता (उम्र 33 वर्ष), निवासी चिगराजपारा (सरकंडा), स्थायी पता मुंगेली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 नग अवैध धारदार चाकू जप्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 189/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव और आरक्षक महेन्द्र सोनकर, राजेश श्रीवास, नुरूल कादिर व रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।


