उमा खरे की खास खबर
सीपत-बलौदा मार्ग पर फिर बड़ा हादसा: खम्हरिया उनी मोड़ के पास पलटा ई-ऑटो, बुजुर्ग का पैर टूटा, सड़क सुधार की मांग तेज
सीपत। सीपत-बलौदा मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच आज फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खम्हरिया उनी मोड़ से कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित होकर एक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार एक बुजुर्ग यात्री का पैर बुरी तरह टूट गया, वहीं एक महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस हादसे की मुख्य वजह सड़क की बेहद जर्जर और बदहाल स्थिति है। आए दिन इस मार्ग पर राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस मार्ग के निर्माण के लिए 19.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के कारण कार्य की प्रगति कछुआ गति से चल रही है।

वर्तमान में ठेकेदार द्वारा सड़क पर सिर्फ डस्ट (धूल-मिट्टी) डालकर छोड़ दिया गया है। इससे उड़ने वाले धूल के गुबार के कारण वाहन चालकों को सामने की सड़क और वाहन दिखाई नहीं देते, जो रोज नए हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं।
क्षेत्रवासियों की मांग:
जब तक सड़क निर्माण का वास्तविक कार्य तेजी से शुरू नहीं होता, तब तक उड़ती धूल को रोकने के लिए मार्ग पर रोजाना नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए।
जिम्मेदार विभाग और प्रशासन इस कार्य को तत्काल प्रगति प्रदान करे, ताकि आए दिन होने वाली इन स्वाभाविक दुर्घटनाओं और जनहानि को रोका जा सके।



hello!,I likie yourr writing very soo much! pproportion we
keep upp a correspondence more approximatelyy yoyr post oon AOL?
I newd ann expdrt oon thiks sppace tto resolpve mmy problem.
May bbe tnat iis you! Havin a look fofward tto look you.
Visit myy site … xmxx