नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में घूम रहा तस्कर गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 57,200 रुपये मूल्य की 13 नग नाइट्राजेपम (नाइट्रा) प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की गई हैं।

गिरफ्तार आरोपी:
नवीन कुमार बैसवाड़े (28 वर्ष), निवासी- उसराभाठा नेवसा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
मुखबिर से सूचना मिली कि भैरवबाबा मंदिर के पास पुष्प वाटिका के पास एक व्यक्ति लोगों से विवाद कर रहा है और उसके पास भारी मात्रा में नशीली टेबलेट्स हैं, जिन्हें वह बेचने की फिराक में है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव ने तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर निर्देशानुसार पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी नवीन कुमार को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका: इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी विष्णु यादव, सउनि संतोष पात्रे, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आरक्षक धनराज कुम्भकार और आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।


