अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग सत्र का आयोजन
बिलासपुर, 21 जून 2026।पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत महिला विंग एवं भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर सर्टिफाइड योग शिक्षक हंसिका हरिरामानी ने उपस्थित महिलाओं को दैनिक योगासन औए विभिन्न मुद्राओं के बारे मव जानकारी दी तथा अपने निरीक्षण में अभ्यास कराया । कार्यक्रम में प्रसिद्ध योग गुरु एवं विश्व योग स्वर्ण पदक विजेता श्रीमती दिव्या भोजवानी जी भी उपस्थित रहीं जिन्होंने उपस्थित महिलाओं को योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्रीमती दिव्या भोजवानी जी ने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया है” तथा स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है। उन्होंने नियमित योग, संतुलित आहार, समय पर विश्राम एवं सकारात्मक दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया।
योग सत्र में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, हार्मोनल संतुलन, मानसिक तनाव से मुक्ति, शारीरिक लचीलापन एवं समग्र स्वास्थ्य पर योग के सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की आयोजक बहनों ने बताया कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भारतीय सिंधु सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती विनीता भवनानी जी ने सभी को योग करते हुए उम्र के हर पड़ाव को स्वीकारते हुए सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प कराया ।
कार्यक्रम में सिंधु राजा दाहिर सेन जी जिन्होंने अपनी अंतिम सांस तक हिन्द की सीमा की सुरक्षा की को उनके शौर्य, पराक्रम, बहादुरी एवम साहस के लिए याद कर श्रद्धांजलि दी गई ।
कार्यक्रम के अंत मे योग प्रशिक्षकों ने ध्यान मुद्रा से स्वयं को आशीर्वाद देने तथा स्वयं को एवम परमात्मा को धन्यवाद करने की क्रिया का अभ्यास कराया जिससे दिन प्रतिदिन आत्मविश्वास और सकारात्मकता का विकास होता है ।
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत महिला विंग एवं भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की ओर से दोनों योग गुरुओं का दुशाला, श्रीफल और मोमेंटो से सम्मान किया गया ।
अंत में पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत महिला विंग एवं भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की ओर से सभी प्रतिभागियों, योग शिक्षिका हंसिका हरिरामानी जी, एवं योग गुरु श्रीमती दिव्या भोजवानी जी का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही गई ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कंचन मलघानी, राजकुमारी मेहानी, सोनी बहरानी, प्राची भगतानी, सीमा टेकवानी, पूनम बजाज, एवम गरिमा शहानी का विशेष सहयोग रहा ।



