उमा खरे की रिपोट
नीट परीक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए द्वारिका जगत ने चलाई नि:शुल्क ऑटो सेवा, संगठन को समर्पित की पहल
बिलासपुर, 21 जून 2026:बिलासपुर के दयालबंद निवासी एवं आम आदमी पार्टी (ST विंग) के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री द्वारिका जगत ने सामाजिक सरोकार की एक अनूठी मिसाल पेश की। नीट (NEET) की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने आए छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए उन्होंने दिनभर अपनी नि:शुल्क ऑटो सेवा प्रदान की। इस सेवा के तहत परीक्षा केंद्रों तक विद्यार्थियों को लाने, ले जाने और वापस छोड़ने के लिए कोई किराया नहीं लिया गया।

श्री द्वारिका जगत ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्रों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने इस नि:शुल्क ऑटो सेवा को ‘आम आदमी पार्टी बिलासपुर संगठन’ को समर्पित किया है।
इस सराहनीय प्रयास की शहरवासियों और परीक्षार्थियों के अभिभावकों ने जमकर प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने परीक्षा के तनावपूर्ण माहौल में इस मदद के लिए श्री जगत का आभार व्यक्त किया।



